फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports in Bageshwar

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कपकोट जोन का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Sports in Bageshwar
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान में चल रही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाने को तैयार धा? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पीजी कॉलेज के खेल मैदान में तीन दिनी जिलास्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को हुआ। पहले दिन हुई विभिन्न स्पर्धाओं में कपकोट जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में तीनों ब्लॉकों के छह जोनों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अनुराधा पाल ने किया। उन्होंने राज्य स्तर पर भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को अनटाइड फंड से मदद करने का आश्वासन दिया। डीएम ने ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हेमंत गढ़िया को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स की शुरुआत मशाल जलाकर की गई। कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र जोशी, दीप चंद्र पांडेय, संजय टम्टा और कुंदन कालाकोटी ने किया। वहां पर जिला एथलेटक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, प्राचार्य एसएस धपोला, डीएसओ सीएल वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, बीईओ चक्षुपति अवस्थी, कमलेश्वरी मेहता, खेल समन्वयक कमलेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा ने जीती 100 और 400 मीटर दौड़
बागेश्वर। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कराई गई। अंडर-17 बालिका वर्ग में राइंका कपकोट की छात्रा पूजा गिरि ने 100 और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में राइंका भंतोला की बबीता मेहता विजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में राइंका सैंज के प्रमोद मनकोटी, 400 मीटर में राइंका असों के भूपेंद्र सिंह टाकुली, 800 मीटर दौड़ में राइंका असों के भूपेंद्र सिंह जीते। गोलाफेंक में राइंका सौंग के तनुज टाकुली ने बाजी मारी। अंडर-14 आयु वर्ग में राइंका डोबा के देव कुमार और 600 मीटर दौड़ में राइंका बागेश्वर हिमांशु आर्या अव्वल रहे। बालिका वर्ग में राउमावि बैड़ा मझेड़ा की हिमानी पंत ने सौ मीटर दौड़ और राइंका बाजीरौट की वर्षा रानी ने लंबी कूद में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed