फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sports Day in Bageshwar

बेहद सादगी से मनाया गया खेल दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sports Day in Bageshwar
बागेश्वर के खेल कार्यालय में मेजर ध्यान चंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते खेल अधिकारी। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन शनिवार को सादगी से मनाया गया। खेल मंत्री अरविंद पांडेय खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल संघों के पदाधिकारियों से वर्चुअल क्लास के माध्यम से रूबरू हुए।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय में जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया, उपक्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला आदि ने मेजर ध्यान चंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। खेल मंत्री अरविंद पांडेय वर्चुअल क्लास के माध्यम से खेल संघों के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अधिकारियों से मुखातिब हुए। मंत्री ने सभी लोगों को खेल दिवस की बधाई दी। खेल संघों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों ने प्रदेश में नई खेल नीति बनाते समय उनकी भी राय लेने की बात मंत्री के सामने उठाई। प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करने के साथ ही निजी खेल अकादमी को अनुदान देने की मांग उठाई। प्रशिक्षकों ने कोरोना काल में हो रही दिक्कतों को मंत्री के सामने उठाया। अन्य वर्षों खेल दिवस पर क्रॉसकंट्री रेस, हॉकी प्रतियोगिता के साथ ही तमाम गतिविधियां होती थीं। इस बार खेल दिवस पर सार्वजनिक तौर पर किसी तरह के कार्यक्रम नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed