{"_id":"5f760e1c8ebc3e9bf62366f2","slug":"sp-manikant-said-efforts-will-be-made-to-create-a-drug-free-district-bageshwar-news-hld39896288","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी मणिकांत बोले, नशामुक्त जिला बनाने के होंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी मणिकांत बोले, नशामुक्त जिला बनाने के होंगे प्रयास
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते एसपी मणिकांत मिश्रा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नवागत एसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले को नशामुक्त बनाने के साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जनता के मन से पुलिस का डर दूर किया जाएगा। मित्र पुलिस की छवि बरकरार रखी जाएगी।
बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को समाप्त किया जाएगा। इसके लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएंगे। अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसमें लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कानून व्यवस्था के संबंध में अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कहा कि जिले में यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी और प्लान तैयार कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। बढ़ते साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी के मामलों में कार्य योजना तैयार कर अपराध की रोकथाम की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ बेहतर संबंध बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने 14 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए
बागेश्वर। पुलिस ने खोए हुए 14 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द कर दिया है। इन फोनों की अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये आंकी गई है। बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने लोगों के चोरी हुए फोन सुपुर्द करते हुए कहा कि पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने वर्ष 2019-20 में खोये मोबाइल फोन की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साइबर सेल ने चोरी की तहरीर के आधार पर जांच के बाद फोन की लोकेशन ट्रेस कर 14 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।