बागेश्वर। एसपी रचिता जुयाल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी ने कार्यालय, भोजनालय, मनोरंजन गृह, व्यायामशाला, कैंटीन, स्टोर, एमटी कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, लाईन परिसर आदि का निरीक्षण किया। लाइन में मौजूद वाहनों को चैक करते हुए उनका रखरखाव सही रखने के निर्देश दिए। लाइन परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोर में वर्दी, स्पोर्ट्स, आपदा राहत के सामान का जायजा लिया। एसपी ने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए भोजनालय में खाने का चार्ट बनाकर पोष्टिक भोजन बनाने के निर्देश दिए। मनोरंजन के लिए कैरमबोर्ड, शतरंज, संगीत सिस्टम लगाने को कहा। निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट संगीता, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्या, उप निरीक्षक मोहन चंद्र जोशी, प्रकाश दूबे आदि शामिल थे। संवाद