फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Soon the village will be inhabited by the Himalayan foothills with road facility

जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ जाएगा हिमालय की तलहटी में बसा खाती गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Soon the village will be inhabited by the Himalayan foothills with road facility
हिमालय की तलहटी में बसा बागेश्वर का सुंदर गांव खाती। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र में करीब 2700 मीटर की ऊंचाई में बसे खाती गांव को यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद जग गई है। शासन ने छह किमी लंबी सड़क के लिए तीन करोड़ 79 लाख, 46 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। खाती गांव जिले का प्रमुख जैविक गांव है। तमाम अभावों के बाद भी इस गांव के लोगों ने पलायन नहीं किया है।
विज्ञापन

करीब 1200 आबादी वाले खाती गांव के लोगों को सड़क तक आने के लिए छह किमी पैदल चलना पड़ता है। हिमालय की तलहटी पर बसे खाती गांव को सड़क से जोड़ने की मांग दशकों से चल रही थी। कई साल पहले गांव के लिए सड़क मंजूर भी हो गई थी लेकिन वन भूमि की बाधा न हटने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पाया था। सड़क निर्माण की बाधा दूर होने के साथ ही शासन ने सड़क निर्माण और डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। शासन ने खातीगांव की सड़क में डामरीकरण के लिए भी 2 करोड़ 67 लाख 39 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

खातीगांव के लिए सड़क बनने के बाद विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर, सुंदरढुंगा ग्लेशियर, कफनी ग्लेशियर जाने वाले ट्रैकरों को भी लाभ मिलेगा। ग्लेशियर लोगों की पहुंच के नजदीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सड़क का शुभारंभ किया
कपकोट। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने खातीगांव के लिए स्वीकृत सड़क का रविवार को विधिवत उद्घाटन कर दिया है। विधायक ने कहा कि अथक प्रयासों से खाती के लिए सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। सड़क बनने से हिमालय के तलहटी में बसे खाती गांव के लोगों को खासा लाभ मिलेगा। उनके उत्पादों को बाजार मिलेगा। पर्यटन विकास के लिए भी यह सड़क मुफीद साबित होगी। लोगों ने खाती के लिए सड़क का काम शुरू होने पर विधायक का आभार जताया है। इस मौके पर कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, भाजपा ब्लाक अध्यक्ष गमेश सुरकाली, लक्ष्मण देव, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला आर्या, खाती के प्रधान केशर सिंह दानू, वाछम की प्रधान मालती दानू, गजेंद्र दानू, चंदन दानू समेत तमाम लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed