फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Somewhere it rained and somewhere it rained heavily.

Bageshwar News: कहीं ओलावृष्टि तो कहीं जमकर बरसे मेघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained and somewhere it rained heavily.
बागेश्वर बाजार में बारिश के दौरान छाता लेकर जाते युवा। संवाद
बागेश्वर। जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहावना हो गया है। बारिश ने जहां जंगलों में लगी आग को शांत कर दिया है, वहीं वातावरण में फैले धुएं से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिला मुख्यालय का बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार को यह अधिकतम 32 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आसमान में हल्के बादल थे, हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली। जिला मुख्यालय में करीब तीन बजे से बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जमकर हो गई। वहीं, कपकोट और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। पुड़कूनी, झोपड़ा में भी ओले बरसे हैं।
विज्ञापन

कपकोट नगर समेत हरसीला, अनर्सा, हड़बाड़, पुरकोट, बालीघाट, रीमा, पचार समेत कई गांवों में कहीं अधिक कहीं हल्की ओलावृष्टि हुई। जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश हुई। कांडा और कौसानी क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई है। कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश होने से सबसे अधिक राहत वन विभाग को मिली है। वनों में लगी आग को बारिश ने शांत कर दिया है। जिला मुख्यालय समेत घाटी वाले इलाकों में फैली धुंध भी कम हो गई है। वहीं, तापमान कम होने से लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed