{"_id":"5df3dbad8ebc3e87d97f3b19","slug":"someshwar-girechina-motorway-closed-due-to-security-reasons-bageshwar-news-hld365450171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कारणों के चलते सोमश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कारणों के चलते सोमश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग बंद
विज्ञापन
बागेश्वर से सोमेश्वर मोटर मार्ग पर अमसरकोट के पास हटाया गया मलबा।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सोमेश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। भूस्खलन के कारण मार्ग कीचड़ से सना है। सुरक्षा के लिहाज से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। मार्ग की सफाई के लिए लोनिवि की जेसीबी काम पर लगाई गई है।
ढाई महीने से द्वारिकाछीना के पास भूस्खलन हो रहा था। बृहस्पतिवार को वर्षा होने से एक बार फिर सड़क पर मिट्टी और पत्थर गिर रहे हैं। यहां से वाहनों का निकलना खतरे से खाली नहीं है। मार्ग पर कीचड़ होने से वाहनों के फिसलने की आशंका है। लोनिवि के जेई दानिश अख्तर ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से भूस्खलन हो रहा है। इसके चलते सड़क पर वाहनों के फिसलने का खतरा बना है। सुरक्षा के मद्देनजर इस रोड से वाहनों का गुजरना बंद किया गया है। विभाग ने मार्ग की सफाई के लिए जेसीबी लगाई है, मौसम साफ होने के बाद भी रोड को पूर्ण रूप से सुचारु किया जा सकेगा।
अल्मोड़ा में भी कई मार्ग बंद
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शुक्रवार सुबह से बारिश शुरू हो गई और पूरे दिन रिमझिम और तेज बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पनुवानौला और आरतोला के पास काफी देर तक बंद रहा। जबकि सेराघाट मार्ग में धौलछीना के आसपास यातायात बाधित हुआ। उधर अल्मोड़ा-मोरनौला मोटरमार्ग में लमगड़ा से आगे मोतियापाथर, मोरनौला जैंती के पास बंद हो गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि इन तीनों मार्गों से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। उन्होंने बताया कि मार्ग में फंसे वाहनों को निकाल लिया गया है।