फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Social Problam in Bageshwar

बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, बाल तस्करी रोकने में सबको देना होगा योगदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Social Problam in Bageshwar
बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर ब्लॉक सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, बाल तस्करी रोकने में सबको योगदान देना होगा। विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यशाला में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ज्ञानेंद्र शर्मा ने बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, बाल तस्करी, जंगल की आग, घरेलू हिंसा, पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस सबको रोकने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम को अपना योगदान देना होगा। कहा कि इन सब पर तभी लगाम कसी जा सकती है, जब सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। समाज में जागरूकता लाएंगे। समापन अवसर पर जिला जज धनंजय चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह, विशेष कार्याधिकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मो. यूसुफ, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, सीएमओ वीके सक्सेना, रिटेनर अधिवक्ता ओमप्रकाश तिवारी, पैनल अधिवक्ता दयाकृष्ण कांडपाल, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed