फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   snowfall in the hills of bageshwar

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Sun, 06 Jan 2019 10:57 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Sun, 06 Jan 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
snowfall in the hills of bageshwar
कपकोट के झूनी में बर्फवारी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

मौसम ने अंगड़ाई लेने से रविवार सुबह आसमान बादलों से घिर गया। मौसम का रुख बदलने से तापमान में भी गिरावट आ गई। कपकोट ब्लाक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के कई गांवों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। धूर, खाती और विनायक में बर्फबारी से समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार शनिवार मध्यरात्रि से ही आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए। रविवार सुबह तक कपकोट ब्लाक उच्च हिमालयी क्षेत्र से जुड़े गांवों में बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट, सोराग, बाछम, कालो, डौला, खाती, झूनी, सूपी, मिकिला, खल्पट्टा, लाहुर, नीड़ नगेला, लीती, खाती, धूर, विनायक आदि गांवों में दो इंच तक बर्फ गिर चुकी थी। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें खुली हुई हैं। 
विज्ञापन


अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। संबंधित विभागों को स्थिति पर नजर रखने और किसी प्रकार की घटना घटित होने पर तुरंत मौके जाकर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए है। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अल्मोड़ा में कड़ाके की ठंड के दौरान अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। वहीं मालरोड समेत विभिन्न जगहों में दोपहर बाद ही अलावा जलने शुरू हो गए। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। 


कौसानी और गरुड़ में कड़ाके की ठंड
गरुड़(बागेश्वर)। आसमान में दिन भर बादल छाने से कौसानी और गरुड़ में रविवार को कड़ाके की ठंड पड़ी।ठंड  पड़ने से  अधिकांश लोग दिन भर घरों में  दुबके रहे। उधर ग्वालदम में हल्की बूंदाबांदी बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed