फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snowfall in Kumaon

मार्च तक बर्फ के आगोश में रहेंगे हिमालयी क्षेत्र के गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Kumaon
बागेश्वर का हिमालय की तलहटी में बसा अंतिम गांव खाती। (फाइल फोटो) - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र के गांव मार्च तक बर्फ के आगोश में रहेंगे। इन गांवों के लिए मार्च तक का राशन पहले ही डंप कर दिया जाता है। इस बार भी राशन हिमालयी क्षेत्र के गोदामों के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हिमालयी क्षेत्र से सटे खातीगांव, बदियाकोट, वाछम, कर्मी, उंगिया, किलपारा, कुंवारी, मल्लाडुंगर्चा, तलाई आदि में नवंबर से मार्च तक करीब पांच महीने तक बर्फबारी के कारण आवागमन प्रभावित हो जाता है। अभी बर्फबारी नहीं हुई है। सोमवार को हिमालय की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। आने वाले दिनों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है। पूर्ति निरीक्षक बबलू पांडे ने बताया कि खातीगांव, बदियाकोट, वाछम, कर्मी, उंगिया, मल्लाडुंगर्चा, तलाई के खाद्य गोदामों में अक्तूबर की शुरुआत में छह महीने का राशन भिजवा दिया था। इन गोदामों में करीब दो हजार क्विंटल गेहूं, चावल भेजा गया था, जो राशन विक्रेताओं के पास पहुंच गया है। हिमालयी क्षेत्र के गांवों में मार्च तक राशन की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

हिमालयी क्षेत्र से सटे गांव कर्मी में बिजली सुविधा है। उंगिया, मल्लाडुंगर्चा, बदियाकोट में पनबिजली परियोजना से बिजली दी जाती है। खाती, किलपारा, कुंवारी में बिजली नहीं है। इन गांवों को हंस फाउंडेशन ने सौरऊर्जा से आच्छादित किया है। वाछम के खड़किया तोक में रहने वाले 10 परिवारों को यूपीसीएल की बिजली मिलती है। 11 परिवारों को हंस फाउंडेशन ने सोलर पैनल दिलाए हैं। हिमालयी क्षेत्र के गांवों में हंस फाउंडेशन की पेयजल योजनाएं हैं। प्राकृतिक स्रोत भी बहुत हैं। इस वजह से पानी की कमी नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के गोदाम भी हुए पैक
पिथौरागढ़। शीतकाल को देखते हुए प्रशासन ने पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में खाद्यान्न की आपूर्ति कर दी है। सभी गोदामों में खाद्यान्न पहुंचाने के बाद सस्ता गल्ला की दुकानों में राशन पहुंचा दिया है।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के व्यास और दारमा घाटी में हर साल नवंबर माह से हिमपात शुरू हो जाता है। इसे देखते हुए पूर्ति विभाग ने इन गांवों के लिए नजदीकी गोदामों में पहले ही राशन पहुंचा दिया था। इसी तरह से मुनस्यारी गोदामों में भी गेहूं और चावल पहुंचा दिया गया है। पिथौरागढ़ के जिला पूर्ति अधिकारी एमएस रावत ने बताया कि धारचूला और मुनस्यारी के 11 गोदामों के माध्यम से सस्ते गल्ले की सभी दुकानों पर खाद्यान्न भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed