फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   snowfall effects the transport in bageshwar district

भारी हिमपात ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 27 Feb 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
snowfall effects the transport in bageshwar district
बर्फ में फंसा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कपकोट, धरमघर और कौसानी और इसके आसपास के कई गांवों ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है। वहां पांच इंच से एक फीट तक बर्फ पड़ी है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। 
विज्ञापन


वहीं बर्फबारी से मल्ला दानपुर के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे वहां खाद्यान्न भी किल्लत होने लगी है। वहीं मंगलवार रात से हो रही बारिश से भी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। 
विज्ञापन


ये गांव बर्फ से ढके
कुंवारी, बदियाकोट, बोरबलड़ा, कालो, सोराग, बाछम, तीख, उगियां, कर्मी, डौला, किलपारा, बघर, तोली, दोबाड़, पोथिंग, चौड़ास्थल, हरकोट, धुरकोट, रिखाड़ी, सूपी, झूनी, खलझूनी, मिकिला, खल्पट्टा, लाहुर, गांसी, शामा, लीती, रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा, गोगिना, कीमू, धरमघर, सनगाड़, बास्ती, भनार, विजयपुर, कमेड़ीदेवी, कौसानी, पिनाथेश्वर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर में ये सड़कें बंद
  •  रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट सड़क।
  •  झोपड़ा-शामा-लीती-गोगिना।
  •  शामा-लीती-रमाड़ी-तेजम।

बर्फ पिघलाकर बुझाई प्यास
कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के मल्ला दानपुर के दो दर्जन से अधिक गांवों में गत तीन दिन से हो रही बारिश से पीने के पानी की लाइनें चोक हो गई हैं। ग्रामीणों को बर्फ पिघलाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।

कहां कितनी बारिश हुई 
  • बागेश्वर : 12.5 मिमी
  • कपकोट : 10 मिमी
  • गरुड़ : 15 मिमी

नदियों का जलस्तर
  • सरयू : 865.35 मीटर 
  • गोमती : 862.40 मीटर

रबी की फसल को नुकसान होने की आशंका
बागेश्वर। बार-बार हो रही बारिश से रबी फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी है। असिंचित क्षेत्रों में तो गेहूं की फसल के पीले पड़ने लगे हैं। मसूर की फसल के भी खराब होने की आशंका बनी है। फसलों के खराब होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ते जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने कहा कि मसूर और गेहूं को फसलों को अधिक बारिश से हो रहे नुकसान से बचाने के लिए तुरंत खेतों में जल निकास करवा लें जबकि जिन क्षेत्रों में गेहूं में पीले पड़ रहे हैं। किसान कृषि प्रभारी से संपर्क कर दवाइयां प्राप्त कर खेतों में छिड़काव करें। केंद्रों में दवाइयां उपलब्ध हैं। ब्यूरो


कौसानी और गरुड़ में दिन भर बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
गरुड़ (बागेश्वर)।  गरुड़ में बुधवार दिनभर बारिश रही। कौसानी और ग्वालदम की पहाड़ियों के अलावा उड़खुली, लोहागढ़ी, सिरकोट, गढ़खेत, बगोटिया, डुंगलोट जवाड़ास्टेट आदि गांवों में हिमपात हुआ। ठंड से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में आग सकते नजर आए। स्कूल-कॉलेजों में अन्य दिनों की तुलना में उपस्थिति कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed