फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Snowfall and rain in bageshwar

बागेश्वर में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Snowfall and rain in bageshwar
कपकोट के लोधुरा तोक में हुई बर्फबारी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के कपकोट क्षेत्र में खाती, बाछम, लोधुरा लीती, कर्मी विनायल, कर्मी तोली, धाकुड़ी, खलीधार में बर्फबारी हुई है। वहीं, जिला मुख्यालय में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। लोधुरा तोक के लीती, खाती, बाछम में हिमपात हो रहा है। जिला मुख्यालय में सुबह से ही बादल रहे। कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और आग का सहारा लिया। जिले में बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। निचले इलाकों में भी ठंड और बढ़ने के आसार हैं। वहीं, कपकोट क्षेत्र में बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के साथ ही प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। बर्फबारी और बारिश के अलर्ट को देखते हुए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के सीजन में लावारिस भटक रहे लोगों को शरण देने की मांग
बागेश्वर। पिछले कई दिनों से कपकोट और डिग्री कॉलेज रोड में एक बेसहारा बुजुर्ग लावारिस हालत में घूम रहा है। इससे चिंतित छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने जिला प्रशासन से ठंड के दौरान नगर में लावारिस भटक रहे लोगों के लिए रैनबसेरे जैसी व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गरीबी और लाचारी के कारण एक बुजुर्ग कई दिनों से पिंडारी रोड पर भटक रहा है। कड़कड़ाती ठंड के कारण उसके बीमार पड़ने की आशंका है। उन्होंने डीएम से इस असहाय बुजुर्ग को कहीं शरण दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में अर्जुन थापा, सौरभ परिहार आदि रहे। बृहस्पतिवार देर शाम बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने अस्पताल प्रशासन को बुजुर्ग की उचित देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। इधर, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि नदीगांव में स्थायी रैनबसेरा बनाया जा रहा है। पिछले साल स्वराज भवन में अस्थायी रैनबसेरा बनाया गया था। जरूरत पड़ी तो इस साल भी बनाया जाएगा। ब्यूरो
कौसानी और गरुड़ में एकाएक ठिठुरन बढ़ी
गरुड़(बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने से एकाएक ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को ठंड से बचने के लिए लोग आग सेकते नजर आए। कौसानी में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
तापमान गिरने से रानीखेत में ठंड बढ़ी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। दिन भर धूप नहीं निकली। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। इधर, वन निगम के कोयला टालों से कोयला नदारद है। प्रशासन भी अलाव जलाने की व्यवस्था में जुटा हुआ है। दिन भर लोग ठंड में ठिठुरते देखे गए। तापमान में निरंतर गिरावट आने लगी है। ऊंचाई वाले चौबटिया, भटकोट और पांडवखोली की चोटियों में भी भारी ठंड पड़ रही है।
ठंडी हवा और बादलों ने बदला मिजाज, बारिश और बर्फबारी का इंतजार
अल्मोड़ा। ठंडी सर्द हवा और बादलों के जमघट ने पहाड़ों में ठंड बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने के कपकपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। सर्द मौसम के चलते जहां कार्यालयों में लोग हीटर और अलाव सेंकते नजर आए। दुकानों में भी लोगों ने हीटर लगाकर खुद को गर्म रखा। ठंड के चलते दोपहर बाद बाजार में भी रौनक कम दिखाई दी। इधर व्यापारियों को बेसब्री से बर्फबारी का इंतजार है। ताकि बर्फबारी में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर सकें और व्यापार भी बढ़े। इधर आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
पालिका ने शुरू किए अलाव जलाना
अल्मोड़ा। मौसम खराब होने होने से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पालिका परिषद ने शहर में अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। अलाव जलने से ठंड से बचने में लोगों को राहत मिली है। मालरोड में टैक्सी स्टैंड के अलावा अन्य स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं। ब्यूरो

खराब मौसम के चलते आज जिले के सभी विद्यालयों में रहेगा अवकाश
अल्मोड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बर्फबारी और वर्षा की संभावना को देखते हुए 13 दिसंबर को जिले में सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मौसम विभाग ने खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए 13 दिसंबर को जिले में कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

बागेश्वर में बृहस्पतिवार को छाए रहे बादल।

बागेश्वर में बृहस्पतिवार को छाए रहे बादल।- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के दौरान आग तापते लोग।

बागेश्वर में बृहस्पतिवार को हुई बारिश के दौरान आग तापते लोग।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed