फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Smart classes will be built in two schools of Adhyali

Bageshwar News: आध्याली गांव के दो स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

Sun, 17 Sep 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Smart classes will be built in two schools of Adhyali
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने कांडा के आध्याली में खड़िया खनन पट्टे की स्वीकृति से पूर्व जनसुनवाई कर लोगों का पक्ष जाना। डीएम ने गांव के दो विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित कराने के साथ ही महिलाओं और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आध्याली गांव पहुंचकर जनसुनवाई की। ग्राम प्रधान गुलाब राम, ग्रामीण दीवान राम आदि ने खनन पट्टे पर सहमति जताते हुए आम रास्तों, गूल, जल स्रोतों को बचाते हुए कार्य करने की मांग की। कहा कि खनन के एवज में गांव के लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। डीएम ने आपत्तियों को सुना और सुझाव भी लिए। खनन पट्टा आवेदक को गांव के लोगों की सहमति के साथ नियम और शर्तों को पूरा करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खनन पट्टा प्रस्तावक के परामर्शदाता भरत सिंह रावत ने बताया कि गांव के 29 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
डीएम ने विश्व ओजोन संरक्षण दिवस के बारे में बताते हुए लोगों से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने की अपील की, ताकि ओजोन परत संरक्षित रह सके। इस दौरान खनन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed