{"_id":"5888e05a4f1c1b5c02cf5fbd","slug":"six-youths-arrested-with-131-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 बोतल शराब के साथ छह युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 बोतल शराब के साथ छह युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में शराब के साथ पकडे गये युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उड़नदस्ता टीम ने कपकोट के भराड़ी बाजार में छह युवकों को 131 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा। सभी युवकों को 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बुधवार की सुबह सवा छह बजे एसएसटी प्रभारी भुवनेश कुमार पंत के नेतृत्व में एसआई मदन लाल और कांस्टेबल कैलाश पंत गश्त पर थे। भराड़ी बाजार में महेेश सिंह, मुकेश सिंह, हरक दानी, वीर सिंह, धन बहादुर और धन बहादुर दानी बोरों में शराब भरकर ले जा रहे थे। सभी युवकों को टीम ने दबोच लिया। उनके पास से 131 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब जब्त करने के साथ ही पकड़े गए सभी युवकों के खिलाफ कपकोट थाने में 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।