फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   six people injured in an accident

भराड़ी से गडेरा जा रही मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, सात घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
six people injured in an accident
कपकोट में पलटी जीप। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। भराड़ी से गडेरा गांव को जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर भयूं हाइडिल कार्यालय के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया। छह घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह मैक्स (यूके02टीए0488) भराड़ी से सवारियां लेकर गडेरा को जा रही थी। गडेरा पहुंचने से पहले सुबह करीब साढे़ 11 बजे भयूं हाइडिल कार्यालय के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में वाहन में सवार सात लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची भराड़ी राजस्व पुलिस की टीम और ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कपकोट पहुंचाया।
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
हादसे में गडेरा निवासी बसंती देवी (33) पत्नी पुष्कर सिंह, केशर राम (45) पुत्र लालू राम, सपना आर्या (15) पुत्री सुरेश राम, पपोली निवासी दीपा देवी (25) पत्नी प्रताप सिंह, प्रीति गढ़िया (15) पुत्री मनोज सिंह, कपकोट निवासी रीता कपकोटी (25) पत्नी नरेंद्र सिंह, गडेरा निवासी दीवान राम (50) पुत्र लालू राम घायल हो गए। अधिक चोट आने पर दीवान राम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। शेष घायलों का कपकोट अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed