फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sisters deprived of free travel due to lack of bus service

Bageshwar News: बस सेवा के अभाव में बहनें मुफ्त सफर से वंचित

Sat, 29 Aug 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sisters deprived of free travel due to lack of bus service
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई लेकिन रानीखेत से अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से बड़ी संख्या में महिलाएं इसका लाभ नहीं उठा सकीं। क्षेत्र की कई महिलाओं के मायके इन दोनों जिलों में हैं। ऐसे में उन्हें मायके पहुंचने के लिए टैक्सी और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि सरकार की निशुल्क यात्रा योजना अच्छी पहल है लेकिन इसका लाभ तभी मिल सकेगा, जब रानीखेत से अल्मोड़ा और बागेश्वर सहित प्रमुख मार्गों पर नियमित रोडवेज बस सेवा उपलब्ध हो। उन्होंने दोनों मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

-------
मायका अल्मोड़ा में है। रानीखेत से सीधी रोडवेज बस नहीं होने के कारण निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिल पाया और मायके जाने के लिए अतिरिक्त किराया खर्च करना पड़ा। -रेखा पंत
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा अच्छी पहल है लेकिन रानीखेत से अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए सेवा नहीं होने से कई बहनें इससे वंचित रह गईं। -सुनीता बिष्ट

-------
रानीखेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में परिवारों के रिश्ते अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में हैं। पर्व के समय इन मार्गों पर रोडवेज की नियमित बस सेवा शुरू की जानी चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। -कविता मेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article