{"_id":"689648dd67583df5a801148a","slug":"shobha-arya-became-bjps-district-panchayat-president-candidate-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117734-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शोभा आर्या बनी भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शोभा आर्या बनी भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी ने गरुड़ के वज्यूला की जिला पंचायत सदस्य शोभा आर्या के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रत्याशी के लिए उनके और हेमलता के नाम भेजे गए थे।
भाजपा की प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति ने देर शाम सूची जारी की गई। पूर्व में ब्लाॅक प्रमुख रह चुकी शोभा को टिकट मिलने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। हालांकि उन्हें पार्टी की युवा नेता हेमलता से कड़ी टक्कर मिल रही थी। हाईकमान ने अनुभव को वरीयता देते हुए शोभा को जिपं प्रत्याशी बनाया है। शोभा गरुड़ क्षेत्र से आती हैं। अगर वह जीतती हैं तो गरुड़ क्षेत्र को पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष मिलेगा। अब तक दुगनाकुरी और कपकोट से ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनते आए हैं। जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या ने बताया कि जल्द ही गरुड़ और बागेश्वर के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे।