फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Shiv Ganga went to Taran jug ...

शिव गंग चली जग तारन को...

Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shiv Ganga went to Taran jug ...
धपोलासेरा के गोपेश्वर महादेव के मंदिर में होली के गीत गाते होलयार। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व से जिले में बैठकी होली गायन ने जोर पकड़ लिया है। कमस्यार घाटी के लोगों ने टोकेश्वर, गोपेश्वर महादेव के मंदिर में व काकड़ा की महिलाओं ने गांव के अखाड़े में देर रात तक होली के गीतों का गायन किया। होल्यारों ने  शिव गंग चली जग तारन को... समेत कई होली के गीत गाकर समां बांधा। 

रावतसेरा महादेव के मंदिर में होलयारों ने बैठकी होली की शुरुआत शिव गंग चली जग तारन को...गाकर की। उन्होंने पूजो गणपति देवा...,रंग दिनी राजकुमार खेलत होली..., होली खेलत नंद लाल..., सबको मुबारक होरी फाल्गुन ऋतु...समेत कई होली के गीतों का गायन किया। हारमोनियम पर त्रिलोक रावत, ढोलक पर दीपक रौतेला, चिमटे पर सुरेश रावत ने संगत दी। वहां गिरधारी सिंह रावत, सूबेदार बहादुर सिंह डसीला, प्रवीण रौतेला, लाल सिंह रावत, मोहन जोशी और योगेश रावत आदि थे।  
विज्ञापन


धपोलासेरा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में होल्यारों ने शिवजी के मन में बसें काशी..., उत्तर कैलाश से आए फकीरा...,रंगीली बहार बसंत बहार आई..., जय भोले भंडारी कैलाश वासी...समेत कई अन्य होली के गीतों का गायन कर समां बांधा। हारमोनियम पर मोहन सिंह, ढोलक पर रमेश दास, ने संगत दी। इस मौके पर भवान सिंह धपोला, रमेश धपेेला, राजेंद्र सिंह, किशोरी पंत, तारा पंत, मोहन चंद्र चंदोला, विरेंद्र धपोला और भावेश धपोला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर खोली ग्राम पंचायत के काकड़ा गांव की महिलाओं ने होली के अखाड़े में एकत्रित होकर होली के कई गीतों का गायन कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। महिलाओं ने होली के गीतों की शुरूआत गणेश जी की आराधना से की। उन्होंने खेले पशुपतिनाथ ..., नगर नैपाला में...,शिव के मन माही समेत कई अन्य मन मोहक होली के गीतों का गायन किया। इस मौके पर कलावती, हंसी, नीमा, रीता और तारा कांडपाल आदि शामिल थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed