{"_id":"581b70194f1c1bd6354363d9","slug":"she-went-on-to-marry-two-men-arrived-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से विवाह के लिए भिड़े दो युवक पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से विवाह के लिए भिड़े दो युवक पहुंचे जेल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती से विवाह करने के लिए दो युवक आपस में भिड़ गए। इन युवकों में से किसी का रिश्ता तो पक्का हुआ नहीं अलबत्ता युवती के परिजनों की शिकायत पर दोनों युवकों को जेल की हवा खानी पड़ी। यह मामला खूब चर्चा का विषय बना रहा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिला मुख्यालय के एक गांव की युवती से क्षेत्र के ही एक युवक की शादी की बातचीत चल रही थी। इसी बीच दूसरे गांव के एक युवक ने युवती के परिजनों के सामने अपने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद युवती से शादी को लेकर दोनों युवकों के बीच झगड़ा हो गया। बात अधिक बढ़ने पर लड़की पक्ष के लोग भी परेशान हो उठे।
युवकों के बीच मामला मारपीट तक पहुंचा तो युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर दोनों युवकों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। शादी करने का ख्वाब सजाकर बैठे युवकों को दुल्हन तो मिली नहीं लेकिन दोनों जेल जरूर पहुंच गए। यह मामला पूरे दिन खूब चर्चाओं में रहा। बागेश्वर कोतवाली के वरिष्ठ एसआई गोपाल राम ने बताया कि युवती के साथ शादी करने के लिए दोनों युवक आपस में लड़ रहे थे। लड़की के परिजनों की शिकायत पर शांति भंग के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।