फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Severe cold started in the morning and evening

Bageshwar News: सुबह-शाम पड़ने लगी कड़ाके की ठंड

Sun, 08 Dec 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 08 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Severe cold started in the morning and evening
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। जिले में ठंड का सितम बढ़ने लगा है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन के समय चटक धूप निकलने से मौसम सुहावना हो रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और घाटी वाले इलाकों में सुबह कोहरा छा रहा है तो ग्रामीण इलाकाें में सर्द हवाएं परेशानी बढ़ा रही हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद तेजी से तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम साफ होने से साफ दिख रहा हिमालय
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, बैजनाथ, ग्वालदम में दिन में चटक धूप खिल रही है। शाम होते ही ठंड पड़ रही है। मौसम साफ रहने से इन दिनों हिमालय पर्वत के एकदम साफ दर्शन हो रहे हैं। पर्यटक सुबह शाम हिमालय पर्वत के दर्शन कर रहे हैं। वहीं कत्यूर घाटी में लंबे समय से बारिश नहीं होने से दिन में चटक धूप खिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed