फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   seven nominations in almora

कांग्रेस के जोशी, भाजपा के गुरुरानी, उपपा की आनंदी समेत सात ने भरे पर्चे

Tue, 23 Oct 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 23 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
seven nominations in almora
भाजपा के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी के समर्थन में निकला जुलूस। - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव के नामाकंन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराए हैं। इनमें कांग्रेस और भाजपा के बागी समेत उपपा, सपा  और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। अध्यक्ष पद पर कुल दस प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। 13 वार्डों के सभासद पदों के लिए आज 49 नामांकन हुए हैं, जबकि कुल 54 प्रत्याशी सभासद पद के लिए नामाकंन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन भी किया।   अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी  निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन के मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा,  नगर अध्यक्ष पूरा रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गुरुरानी ने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय से बाजार होते हुए जुलूस निकाला और शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, संजय साह रिक्खू, सुभाष पांडे, ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, अजीत कार्की आदि मौजूद थे।        
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की आनंदी वर्मा ने जुलूस निकालकर नामांकन दर्ज किया। उनके साथ केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी आदि कार्यकर्ता थे। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रहे त्रिलोचन जोशी, भाजपा के बागी मनोज बिष्ट (भय्यू) ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामाकंन पत्र भरा है और शक्ति प्रदर्शन किया। इसके अलावा सपा के अर्जुन सिंह, निर्दलीय आशीष जोशी ने भी अध्यक्ष पद पर  नामांकन भरा। नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी एसडीएम विवेक राय, सहायक निर्वाचन अधिकारी मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, उरेाडा के परियोजना निदेशक जीसी मेहरोत्रा, तहसीलदार खुशबू आर्या आदि मौजूद थीं।       


नामांकन पत्रों की जांच 25 और 26 अक्तूबर को होगी        
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के चुनाव के निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 25 और 26 अक्तूबर को होगी, जबकि नाम वापसी 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक होगी। 29 अक्तूबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 18 नवंबर को सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 20 नवंबर को सुबह दस बजे से मतगणना होगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed