फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Self-reliant Leeti: If you did not listen to the call then you got ready yourself

आत्मनिर्भर लीती : नहीं सुनी पुकार तो खुद हुए तैयार

Mon, 29 Jan 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 29 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Self-reliant Leeti: If you did not listen to the call then you got ready yourself
कपकोट के लीती गांव के कीम तोक में पेयजल लाइन की मरम्मत करते ग्रामीण। संवाद
कपकोट/बागेश्वर। लीती गांव के लोगों ने आत्मनिर्भरता का एक उदाहरण पेश कर व्यवस्थाओं को आईना दिखाने का काम किया है। लीती ग्राम पंचायत के कीम तोक में छह महीने से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग से गुहार और पुकार लगाई। थक हारकर खुद लाइन की मरम्मत का बीड़ा उठाया और गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर ली।
विज्ञापन

लीती गांव के अनुसूचित जाति बस्ती कीम तोक में 42 परिवार निवास करते हैं। तोक की पेयजल लाइन छह महीने पहले टूट गई थी, जिसके बाद से गांव में पानी का संकट बना हुआ था। लोगों को पेयजल स्रोतों से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा था। पूर्व ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश ने बताया कि कई बार विभाग को समस्या बताने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने श्रमदान कर लाइन की मरम्मत करने का विचार किया।
विज्ञापन

रविवार को गांव के जागरूक युवाओं ने स्वयं के प्रयासों से पेयजल लाइन की मरम्मत की और गांव की पेयजल आपूर्ति सुचारू की। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्र होेने के कारण अक्सर गांव की समस्याओं का समय पर निदान नहीं होता है। वहां पर उमेद राम, मोहन राम, नीरज कुमार, इंद्र कुमार, जगदीश राम, विनोद कुमार, उमेश राम, गोविंद राम, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed