फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Self Employment in Bageshwar

मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर तक पहुंच रही प्रेम के धूप की सुगंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Self Employment in Bageshwar
बागेश्वर में गोदावरी गृह उद्योग में धूप, अगरबत्ती की पैकिंग करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कभी हरियाणा में धूप की फैक्ट्री में नौकरी कर आजीविका चलाने वाले चौराखरक (तोली-कपकोट) निवासी प्रेम बल्लभ जोशी आज अपनी धूप फैक्ट्री चलाकर न केवल अच्छीखासी कमाई कर रहे हैं बल्कि 16 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। शुद्ध जड़ी बूटियों से बनने वाले धूप, अगरबत्ती को न केवल गांधी आश्रम खरीदता है बल्कि राजस्थान के मेहंदीपुर स्थित प्रसिद्ध बालाजी के मंदिर में भी प्रेम के धूप की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

प्रेम बल्लभ ने छह साल तक हरियाणा की धूप फैक्ट्री में नौकरी की। वहां धूप, अगरबत्ती बनाने में जैसे ही प्रेम निपुण हुए उन्होंने अपनी माटी में लौटकर धूप, अगरबत्ती का व्यवसाय खोलने का निर्णय ले लिया और वर्ष 2017 में घर लौट आए। उन्होंने बागेश्वर के नदीगांव में किराए में मकान लिया। उद्योग विभाग के जरिये दो लाख का ऋण लेकर गोदावरी गृह उद्योग की स्थापना कर धूप, अगरबत्ती बनाने का काम शुरू कर दिया। धीरे-धीरे प्रेम का धूप उद्योग फलने-फूलने लगा। आज वह न केवल गांधी आश्रम को धूप, अगरबत्ती की सप्लाई करते हैं बल्कि बालाजी के मंदिर में उनके धूप की आपूर्ति की जाती है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कौसानी समेत तमाम स्थानीय बाजारों में शुद्ध जड़ीबूटी से निर्मित धूप को लोग हाथोंहाथ लेते हैं।
विज्ञापन

प्रेम ने धूप, अगरबत्ती, हवन सामग्री बनाने के लिए मशीनें लगाई हैं। उनके वहां पंचधूप, प्रियम धूप, दशांक धूप, पंचकोन नाम से धूप बनता है। अगरबत्ती की भी चार वैरायटी हैं। आज उनके वहां छह स्थानीय महिलाओं को नियमित रोजगार मिल रहा है। बताते हैं कि महीने में करीब दो लाख रुपये की धूप, अगरबत्ती बिक जाती है। इससे उन्हें करीब 35 हजार रुपये की शुद्ध आय हो जाती है। पलायन के इस दौर में प्रेम बल्लभ लोगों को रोजगार की राह दिखा रहे हैं। उन्होंने कर दिखाया है कि अपने पहाड़ में कर्मठ लोगों के लिए किसी चीज की कमी नहीं है। जरूरत है तो बस मेहनत और लगन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में लगाए जड़ीबूटी प्लांट में 10 लोगों को मिल रहा रोजगार
बागेश्वर। कर्मठ उद्यमी प्रेम बल्लभ जोशी ने अपने गांव चौराखरक में जड़ीबूटियों का प्लांट लगाया है। जिसमें कपूर कचेरी, वन तुलसी, हिमालय तगर (समेऊ), गोकुल, जटामासी आदि जड़ीबूटी पैदा होती है। इन्हीं से धूप का निर्माण किया जाता है। उनके प्लांट में 10 किसानों को रोजगार मिला है। क्षेत्र के छह और किसानों को उन्होंने जड़ीबूटी का प्लांट लगाने के लिए प्रेरित किया। इन किसानों से वह जड़ीबूटी खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed