फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Scored seven desks for disaster management

आपदा प्रबंधन के लिए बनाए सात डेस्क

Wed, 20 May 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर Updated Wed, 20 May 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Scored seven desks for disaster management

जिले में आपदा प्रबंधन के लिए सात डेस्क प्रणाली बनाई गई है। डीएम भूपाल सिंह मनराल ने इस प्रणाली के नोडल अधिकारियों और सदस्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बरसात में आपदा का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन


सभी डेस्कों को संभावित आपदाआें से निपटने के लिए अभी से तैयारियां करनी हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए सातों डेस्कों के मध्य बेहतर तालमेल पर जोर दिया।
विज्ञापन


सेवन डेस्क को क्रियाशील करने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि आपदा प्रबंधन के काम अलग डेस्कों को सौंपे गए हैं। इनके बीच बेहतर तालमेल के माध्यम से ही उचित प्रबंध हो सकेगा। आपदा आने पर तुरंत राहत शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात डेस्क प्रणाली के तहत प्रथम डेस्क आपदा आने पर स्थानीय टीमों के साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ आदि संगठनों को भेजेगी। तुरंत बचाव की पहल करेगी। दूसरी सर्विस डेस्क राहत कैंप बनाकर व्यवस्था करेगी।


तीसरी अवस्थापना डेस्क में इंजीनियरिंग विभाग ध्वस्त योजनाओं को तुरंत ठीक करेंगे। चौथी डेस्क इलाज की व्यवस्था करेगी। पांचवीं लाजिस्टिक डेस्क राहत सामग्री का वितरण, छठी डेस्क संचार व्यवस्था, प्रेस सूचना, सातवीं रिसोर्स डेस्क त्वरित राहत राशि का वितरण करेगी। आपदा प्रबंधन विभाग सबके बीच तालमेल का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed