फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Science Festival celebrated iron capacity

बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Sat, 08 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 08 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन

बागेश्वर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत यहां ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदकिशोर आर्य राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा, अभिरुचि को निखारने के लिए महोत्सव सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया।

विज्ञापन


राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कपकोट में लगी विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में ममता कोरंगा, रीतिका कपकोटी, बबीता देवली, किरन दानू, दीक्षा पांडे, चंद्रमोहन आर्य ने अपने अपने उप वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कवींद्र कुमार, जीवन कुमार, दीपक चंद्र जोशी, खीम सिंह, हंसा तिरुवा, ललित कुमार अपने उप वर्गों में पहले स्थान पर रहे। विज्ञान मेले के व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में दीपक कुमार, टीम प्रोजेक्ट में दीपा रावत, हेमा मेहता पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


विज्ञान ड्रामा में कंट्रीवाइड, जीआईसी माजखेत, जीआईसी सूपी के बच्चे क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान समन्वयक संदीप जोशी ने महोत्सव के उद्देश्य, क्रियाकलापों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल भेंट किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक बबीता असवाल, किरन, देवेंद्र सिंह, श्लेषा, लक्ष्मी अंडोला, दीवान कोरंगा, बृजेंद्र पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed