फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   School children's letter to the High Court judge

स्कूली बच्चों ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश को लिखे प्रार्थना पत्र

Sat, 08 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 08 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने के बाद बागेश्वर जिले के अधिकांश स्कूलों में महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त हो गए हैं। ठीक शिक्षा सत्र शुरू होने के समय अतिथि शिक्षकों के बाहर होने से अभिभावकों और बच्चों की चिंता बढ़ गई है। तमाम स्कूलों के बच्चों ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश और प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र लिखकर अतिथि शिक्षकों की जल्दी तैनाती करने गुहार लगाई है। 


बागेश्वर जिले के हाईस्कूल और इंटर कालेजों में शिक्षकों के 478 पद रिक्त हैं। इन पदों पर पहले सत्र में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में लगभग 450 अतिथि शिक्षकों की तैनाती हुई थी। अतिथि शिक्षकों की तैनाती से जनपद के दुर्गम स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम पहली बार संतोषजनक रहा था। इसके बाद कुछ पदों में स्थायी तैनाती होने से 2016-17 सत्र में लगभग 260 अतिथि शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे थे, लेकिन 31 मार्च को अनुबंध समाप्त होते हुए शिक्षकों के पद फिर रिक्त हो गए हैं। 
विज्ञापन



अतिथि शिक्षकों के भविष्य का फैसला अब हाईकोर्ट में होना है। ठीक नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। अपने भविष्य से चिंतित मलसूना, भटखोला सहित जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हाईकोर्ट के न्यायाधीश और प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed