फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Saupati puja of Aithani descendants begins

Bageshwar News: ऐठानी वंशजों की सौपाती पूजा शुरू

Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Saupati puja of Aithani descendants begins
कपकोट के भगवती मंदिर से सरयू तट तक कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। संवाद 
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के मां भगवती मंदिर में ऐठानी वंशजों की सौपाती पूजा का शुभारंभ हुआ। प्रत्येक तीसरे वर्ष होने वाली इस पूजा में 10 गांवों के ऐठानी वंशज भागीदारी करते हैं। पूजा का समापन 20 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन

पांच दिवसीय पूजा के शुभारंभ पर भगवती मंदिर से ढोल, नगाड़े के साथ सरयू तट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पारंपरिक परिधान में महिलाएं शामिल हुईं। सरयू नदी में देव डांगरों ने स्नान किया। इसके बाद मंदिर में पंडित प्रकाश जोशी, बसंत जोशी और राकेश जोशी ने विधिवत पूजा की।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष किशन सिंह ऐठानी ने बताया कि पूजा में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के बमसेरा, ऐठाण, रिखाणी, भानी, खाईबगड़, पालीडुंगरा, हिचौड़ी, भयूं, जसरौली और सुनेता में रहने वाले ऐठानी परिवार भाग लेते हैं। 19 सितंबर की शाम मुख्य पूजा में शामिल होने के लिए पेठी के देवली वंशज देव डांगर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में व्यवस्थापक दयाल ऐठानी, खीम सिंह ऐठानी, हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, व्यापारी शेर सिंह ऐठानी, चंपा देवी, गीता ऐठानी, सुनीता ऐठानी, प्रेमा ऐठानी, गंगा ऐठानी, कमला ऐठानी, हेमा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद



आठूं पूजा के पहले दिन हुई अनाज भरने की रस्म
कपकोट। पोथिंग गांव के भगवती मंदिर में नंदाष्टमी महोत्सव या आठूं पूजा का शुभारंभ अनाज भरने की रस्म के साथ हुआ। गांव के सभी घरों से लोग एक-एक पैसेरी (दो-दो किलोग्राम) गेहूं लेकर मंदिर पहुंचे। इस अनाज को मंदिर के घराट में पीसा जाएगा और पूजा के समापन पर होने वाले भंडारे में इसी से प्रसाद बनाया जाएगा। कपकोट के बदियाकोट, कर्मी, बैछम में भी आठूं पूजा का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed