फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   saryu gets dirty before confluence

संगम से पहले ही मैली हो जाती है पतित पावनी सरयू

Sun, 22 Oct 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 22 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
saryu gets dirty before confluence
इस तरह के नालों से दूषित होता है पतित पावनी सरयू का पानी। - फोटो : amar ujala
पौराणिक काल से ही लोगों की आस्था के साथ जुड़ी सरयू नदी सरमूल से लेकर संगम तक गंदगी और प्रदूषण की चपेट में है। धार्मिक महत्व की नदी होने के बावजूद बस्तियों की गंदगी और कूड़े को सरयू में बहा दिया जाता है। घनी आबादी वाले इलाकों में घरों की सीवर भी इसी नदी में छोड़ी जाती है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि बागनाथ मंदिर के पास स्नानघाटों तक सरयू की निर्मलता लगभग समाप्त हो जाती है। सरमूल से निकलने वाली पवित्र सरयू नदी का बड़ा धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि सरयू गोमती संगम पर स्नान करने से लोगों को जन्म जन्मांतरों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। नदी का इतना महत्व होने के बावजूद लोगों ने इसे कूड़ाघर बना दिया है।
विज्ञापन


भराड़ी और कपकोट से ही इस नदी का निर्मल जल दूषित होना शुरू हो जाता है। कपकोट नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से इन दोनों बाजारों की पूरी गंदगी सरयू में ही डाल दी जाती है। बागेश्वर नगर में पहुंचने तक सरयू नदी पर प्रदूषण की समस्या और भी विकट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की सख्ती के बाद कूड़ा-करकट के ढेर तो कम हुए हैं, लेकिन घरों और होटलों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नदी में ही हो रही है। नगर में अभी तक सीवर लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कई घरों और होटलों का सीवर तक नदी में डाला जा रहा है। इसके चलते देश के कोने-कोने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था आहत होती है।  


सरयू नदी धार्मिक महत्व की नदी है। नदी को स्वच्छ रखने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के घरों का कूड़ा-करकट नदी में न जाए इसके लिए जगह-जगह पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। बागेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में सरयू नदी को स्वच्छ रखने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं।   
-गीता रावल, अध्यक्ष नगर पंचायत, बागेश्वर।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed