फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Saryu bridge made parking lot near hospital

अस्पताल के पास सरयू पुल को बना दिया पार्किंग स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Saryu bridge made parking lot near hospital
मनमानी:बागेश्वर के सरयू पुल पर खड़े वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालक जहां-तहां वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। अस्पताल के पास बने सरयू पुल को इन दिनों लोगों ने पार्किंग बना दिया है। दिनभर पुल पर चौपहिया वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालकों को यातायात पुलिस का भी कोई भय नहीं है। कोतवाली पुलिस का मित्रवत रवैया भी पुल पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुल के एक छोर पर पुलिस कर्मी भी दिनभर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, लेकिन फिर भी खुलेआम यहां पर वाहनों को खड़ा किया जा रहा है। पुल के ऊपर पार्क किए जा रहे वाहनों के कारण दिन में कई बार पुल पर जाम लग जा रहा है। अस्पताल नजदीक होने केे कारण मरीजों को लेकर आ रही एंबुलेंस को दिन में कई बार यहां पर जाम का सामना करना पड़ता है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि पुल पर की जा रही अवैध पार्किंग से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के ऊपर वाहनों को खड़ा करने पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed