{"_id":"570fd3724f1c1bd6394a6ac2","slug":"sarayu-bridge-repair-work-going-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू पुल में तेजी से हो रहा मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू पुल में तेजी से हो रहा मरम्मत का काम
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुल की मरम्मत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित बागेश्वर जिले के प्रमुख सरयू पुल में सुधारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम तक फर्श का अधिकांश कंक्रीट निकाल लिया गया था। पूरा कंक्रीट हटाने के बाद ही पुल के फर्श में लोहे की चादरें बिछाने का काम शुरू होगा। मरम्मत के कार्य के कारण यातायात आरे और मंडलसेरा बाईपास से ही संचालित हुआ।
विज्ञापन
पुल के आवाजाही के लिए बंद होने से केवल बागेश्वर-पिथौरागढ़ रूट में ही वाहनों को आरे बाईपास से घूमकर संचालित होना पड़ रहा है। हालांकि, छोटे वाहन चंडिका मंदिर रूट से संचालित हो रहे हैं। जिला पंचायत, अस्पताल जाने के लिए वाहनों से विकास भवन रूट से भी आवाजाही की जा रही है। एनएच को इस पुल की मरम्मत का कार्य 23 अप्रैल तक पूरा करना है।
विज्ञापन