{"_id":"56db29b54f1c1b3b2d8b4cc9","slug":"rural-raging-namtichetabgd","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामतीचेटाबगड़ के ग्रामीण भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामतीचेटाबगड़ के ग्रामीण भड़के
bageshwar, Uttarakhand, India
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के नामतीचेटाबगड़ गांव की लंबित समस्याओं का समाधान न होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। इसमें उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर 16 मार्च से जिला कार्यालय प्रांगण में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने गांव में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना करने, मोबाइल टावर की स्थापना करने, एएनएम, भवन की स्थापना करने, नामतीचेटाबगड़ सड़क का डामरीकरण करने, पंचायत भवन का निर्माण करने, स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण करने, मेहरगाड़ के ऊपर मोटर पुल का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में मानुली देवी, नारायण सिंह कोश्यारी, जीवन सिंह, धन सिंह, हयात राम, चनर राम, कमला, हंसा देवी, लाल सिंह, जोगा सिंह, धाम सिंह, संजय सिंह, खीम राम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन