{"_id":"6b0528acc9d13fb2460b2c03","slug":"rahul-gandhi-shares-how-his-father-papas-security-was-withdrawn-and-what-mother-left-out-of-her-book-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलॉन्गिंग: राहुल गांधी ने अकेले क्यों मनाया था 7वां जन्मदिन? प्रियंका ने स्कूल का वाकया सुनाया; पढ़ें किस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिलॉन्गिंग: राहुल गांधी ने अकेले क्यों मनाया था 7वां जन्मदिन? प्रियंका ने स्कूल का वाकया सुनाया; पढ़ें किस्सा
Tue, 24 Nov 2026 11:33 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:33 AM IST
सार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ पुरानी यादें ताजा कीं। 2004 का ऐसा कौन सा फैसला था, जिससे कुछ लोगों को राहत तो कुछ को खुशी मिली? मां की किताब में कौन सी बातें छूट गईं? राहुल गांधी ने क्या कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
मां सोनिया के साथ राहुल-प्रियंका की खास बातचीत
- फोटो : x@RahulGandhi
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने परिवार से जुड़े पुराने किस्से साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के मुताबिक चीजें नहीं हुईं। उनका सातवां जन्मदिन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने क्या कहा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने लिखा, 'यह प्रस्ताव योजना के मुताबिक आगे नहीं बढ़ा। मेरा सातवां जन्मदिन भी योजना के मुताबिक नहीं रहा'। उन्होंने लिखा, '2004 के एक फैसले से हममें से कुछ लोगों को राहत मिली, जबकि कुछ लोगों को खुशी हुई'।
हालांकि, राहुल गांधी ने यह स्पष्ट नहीं कहा कि उन्होंने 2004 के किस फैसले की बात की। माना जा रहा है कि उनका आशय संभवतः सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद स्वीकार न करने के फैसले से है। साल 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को लोकसभा चुनाव में जीत मिली थी। सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने यह पद स्वीकार नहीं किया और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'अलग से सबूत की जरूरत नहीं': ईडी को कार्रवाई की मंजूरी; अदालत ने हिरण्यकश्यप की कहानी से समझाया कानून का पेंच
उन्होंने आगे लिखा, 'पापा की सुरक्षा वापस लेने के पीछे एक खास मकसद था। 500 से ज्यादा पन्नों की किताब लिखने के बाद भी मां ने कुछ बातें उसमें शामिल नहीं की हैं'।

राहुल ने लिखा, 'प्रियंका और मैं अपनी मां के साथ बैठे। हमने इन सभी बातों पर चर्चा की। उन पुरानी यादों को फिर से जीने से उस समय की खुशियां, हंसी और दर्द सब कुछ फिर ताजा हो गया। मां का अपनापन और अपनी पहचान तलाशने का सफर बेहद प्यार और बड़ी त्रासदियों से भरा रहा है। उन्होंने इन सभी परिस्थितियों का सामना गरिमा और साहस के साथ किया है'।
प्रियंका गांधी ने स्कूल में लड़के को क्यों जड़ा था थप्पड़?
वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्कूल के दिनों का एक पुराना किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं, तब उनके परिवार को दूसरा घर बदलना पड़ा था। इसी दौरान स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर ताना मारा। उसने कहा, 'तुम्हारा चाचा चोर है।' यह सुनकर प्रियंका ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
वीडियो में प्रियंका गांधी कहती हैं, 'आपातकाल के बाद जब दादी (इंदिरा गांधी) चुनाव हार गईं, तो हम एक दूसरे घर में रहने चले गए। मुझे याद है कि उस समय बहुत तनाव था।' प्रियंका ने बताया, 'मुझे याद है कि एक छोटा लड़का मेरे पास आया और उसने मुझसे कहा, 'तुम्हारा चाचा (संजय गांधी) जेल में है। तुम्हारा चाचा चोर है। मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। वह रोने लगा और टीचर के पास चला गया। इसके बाद मुझे डांट पड़ी।'
स्कूल में कैसे अलग थे राहुल और प्रियंका?
राहुल गांधी ने कहा कि स्कूल में वह और उनकी बहन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे। वीडियो में दोनों भाई-बहन एक-दूसरे से मजाक करते नजर आए। प्रियंका ने बताया कि वह स्कूल में कक्षा की अनुशासन प्रमुख थीं।
राहुल गांधी ने पुरानी बातें याद करते हुए कहा, 'हम दोनों में फर्क था। क्योंकि वह (प्रियंका) विद्रोही नहीं थी। वह नियमों का पालन करती थी। वह प्यारी और अच्छी थी। जबकि मैं विद्रोही था। मैं सवाल पूछता था और सबको परेशान करता था।'
इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वह व्यवस्था के हिसाब से चलने वाली थीं। राहुल ऐसे नहीं थे। प्रियंका ने अपने भाई से कहा, 'आज भी संसद में वही फर्क दिखाई देता है, जो हमारे बीच कक्षा में हुआ करता था। मैं कहती- सुप्रभात, नमस्ते। तुम अपनी ही दुनिया में रहते थे।'
आपातकाल के बाद राहुल के साथ क्या हुआ था?
राहुल गांधी ने भी स्कूल के दिनों का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि आपातकाल के बाद जब वह स्कूल पहुंचे, तो कोई भी उनके बगल में नहीं बैठता था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके सातवें जन्मदिन पर एक दोस्त को छोड़कर कोई भी दोस्त नहीं आया था। वह एक दोस्त आज भी उनका मित्र है।

The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday. The decision in 2004 gave some of us relief but others joy. There was an intention behind withdrawing Papa’s security. And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book. Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time. Ma's journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2026