{"_id":"581b70e54f1c1bab31437a2f","slug":"role-of-law-in-building-the-good-society-jyotsna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे समाज के निर्माण में कानून की भूमिका अहम: ज्योत्सना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे समाज के निर्माण में कानून की भूमिका अहम: ज्योत्सना
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
कानून की जानकारी देते अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यहां शिविर का आयोजन हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण की जिला सचिव ज्योत्सना ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में कानून की भूमिका अहम है। कानून की धाराओं की जानकारी रखने वाली महिलाओं का कभी भी उत्पीड़न नहीं हो सकता। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने को कहा।
मंडलसेरा में लगे शिविर में प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना ने दहेज अधिनियम और घरेलू हिंसा समेत कानून की कई धाराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, निराश्रित, परित्यक्ता महिलाओं को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन योजना, कन्या गौरा धन, पुत्री विवाह के लिए मिलने वाली सहायता आदि के बारे में विस्तार से बताया। वहां विधि परीक्षिका अधिकारी संतोषी, ग्राम प्रधान, तनुज तिरूवा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।