फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rohit Selected for National Football Team

बागेश्वर के उभरते फुटबॉलर रोहित दानू का भारतीय अंडर 23 टीम में चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rohit Selected for National Football Team
फुटबॉलर रोहित दानू। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले के उभरते फुटबॉलर रोहित दानू का चयन भारतीय अंडर-23 टीम में हुआ है। रोहित के चयन से बागेश्वर में खुशी का माहौल है। रोहित इस समय हैदराबाद फुटबॉल क्लब से खेलते हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से बागेश्वर के बघर निवासी रोहित का परिवार बागेश्वर में रहता है। रोहित ने फुटबॉल के गुर बागेश्वर के फुटबॉल कोच नीरज पांडेय से सीखे। रोहित भारत की ओर से अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 टूर्नामेंट खेल चुके हैं। फुटबॉल के उभरते सितारे रोहित बेहतरीन फार्वड हैं। रोहित के हुनर को देखते हुए पिछले साल हैदराबाद फुटबॉल क्लब ने उनके साथ करार भी किया।
विज्ञापन

रोहित का चयन बृहस्पतिवार को भारतीय अंडर-23 टीम में हुआ है। रोहित के चयन की जानकारी देते हुए रोहित के कोच नीरज पांडेय ने बताया कि रोहित के प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि जल्द ही रोहित भारतीय सीनियर टीम में स्थान बना लेंगे। रोहित अपनी सफलता का श्रेय कोच पांडेय के साथ अपने परिजनों को देते हैं। कुछ महीने पहले बागेश्वर आए रोहित ने संवाद न्यूज एजेंसी से उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही भारतीय सीनियर टीम में स्थान पक्का कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed