फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roadways Bus towards Bareilly Stops at Kathgodam

Bageshwar News: काठगोदाम में क्या हुआ ऐसा कि बागेश्वर की बरेली वाली बस आगे नहीं बढ़ी

Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 23 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Roadways Bus towards Bareilly Stops at Kathgodam
बागेश्वर डिपो की 15 में से 10 बस खराब, सात खराब बस काठगोदाम में खड़ीं, तीन बसों की डिपो की वर्कशॉप में हो रही मरम्मत
विज्ञापन



बागेश्वर। परिवहन निगम के बागेश्वर डिपो से यात्रियों को सुविधाएं कम असुविधाएं अधिक मिल रही है। सोमवार को बागेश्वर से बरेली के लिए चली बस काठगोदाम से आगे नहीं खिसकी। यात्री अपनी व्यवस्था कर आगे के लिए रवाना हुए। डिपो की बदहाली का हाल यह है कि 15 बसों के बेड़े में से 10 बस खराब हैं। इनमें से सात बस काठगोदाम में तो तीन की मरम्मत बागेश्वर डिपो के वर्कशॉप में हो रही है।
रविवार को दिल्ली से मुनस्यारी जा रही बस जिला मुख्यालय के पास मनकोट में खराब हो गई थी। डिपो से दूसरी बस भेजी गई लेकिन यह बस भी मनकोट पहुंचते-पहुंचते खराब हो गई। बस में सवार 22 यात्रियों को टिकट वापस करने पड़े।
विज्ञापन

दो साल बाद भी दुरुस्त नहीं हुईं व्यवस्थाएं
बागेश्वर। चार सितंबर 2022 को स्थापित बागेश्वर के रोडवेज डिपो में दो साल बाद भी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आई हैं। वर्तमान में 15 बसों का बेड़ा है। इनमें से आठ बस आठ लाख किमी चल चुकी हैं। डिपो को अब तक मुख्यालय से इनके एवज में नई बस नहीं मिली हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed