{"_id":"63333c713265ff198a779698","slug":"roadways-bus-dipot-bageshwar-bageshwar-news-hld477171254","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो बागेश्वर में कामकाज सुचारु होने के लिए करना पड़ सकता है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो बागेश्वर में कामकाज सुचारु होने के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शुभारंभ के 24 दिन बाद भी रोडवेज डिपो का कामकाज सुचारु नहीं हुआ है। उपलब्धि के नाम पर डिपो से संचालित बसों में बागेश्वर डिपो लिखा गया है, बाकी सेवाएं पहले की तरह ही चल रहीं हैं। कार्यशाला निर्माण और कंप्यूटरीकरण का इंतजार है। डिपो में अस्थायी टिन शेड के निर्माण के लिए तकनीकी टीम ने निरीक्षण कर लिया है। हालांकि निर्माण की कवायद शुरू नहीं हो सकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार सितंबर को रोडवेज के बागेश्वर डिपो का शुभारंभ किया था। तब इस डिपो को 21 बसों के बेड़े की सौगात मिली थी। हालांकि अभी लोगों को डिपो की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहले से संचालित दिल्ली, बरेली, देहरादून रूट की बसों की सेवा ही लोगों को मिल रही है। डिपो में नौ कर्मचारियों की तैनाती हो गई है। इनमें कार्यालयी स्टाफ समेत चालक, परिचालक भी शामिल हैं। हालांकि अभी डिपो कंप्यूटरीकृत नहीं हुआ है। कंप्यूटरीकरण और कार्यशाला के निर्माण के बाद ही कामकाज सुचारु हो पाएगा।
रोडवेज स्टेशन के प्रभारी केबी उपाध्याय ने बताया कि डिपो के संचालन से पहले कार्यशाला का निर्माण होना जरूरी है। क्षेत्रीय कार्यालय काठगोदाम से आई टीम ने कार्यशाला के निर्माण के लिए सर्वे कर लिया है। जल्द ही टिन शेड में कार्यशाला के निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में अस्थायी कार्यशाला निर्माण के लिए तकनीकी टीम ने सर्वे कर लिया है। कंप्यूटर खरीद की प्रक्रिया शासन स्तर से की जा रही है। रोडवेज डिपो का कामकाज जल्द सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। - विजय तिवारी, प्रभारी सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, बागेश्वर।