{"_id":"5776b9724f1c1bd24979ac95","slug":"road-construction-for-damrikrn-sanctioned-rs-1-59-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण, डामरीकरण के लिए 1.59 करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण, डामरीकरण के लिए 1.59 करोड़ रुपये मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
ऐसी सड़कों पर चल रहे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र में एक नई सड़क के निर्माण समेत तीन अन्य सड़कों के डामरीकरण के लिए 10.59 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इन सड़कों के निर्माण, डामरीकरण होने पर कपकोट, बागेश्वर क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों की दूरी 10 से 15 किमी तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि शासन ने कपकोट पिंडारी सड़क के झटक्वाली से ग्वाड़ गांव तक चार कमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए 284.50 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। इस सड़क के निर्माण के लिए पिछले दिनों ग्रामीणों ने आंदोलन भी किया था। उन्होंने ग्रामीणों को सड़क के निर्माण के लिए बजट शीघ्र मंजूर करने का आश्वासन दिया था। सड़क निर्माण में अब कोई बाधा नहीं है।
विज्ञापन
लोनिवि बागेश्वर के ईई को सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि शासन ने दोफाड़ पपों सड़क में पांच किमी तक डामरीकरण के लिए 257.98 लाख रुपये, कांडा रिखाड़ी सड़क में पांच किमी तक डामरीकरण के लिए 283 लाख रुपये जबकि विजयपुर खंतोली सड़क में पांच किमी तक डामरीकरण के लिए 233.51 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि इन सड़कों का डामरीकरण होने से कांडा कमस्यार, दुग नाकुरी क्षेत्र के गांवों की एक-दूसरे से दूरी 10 से 15 किमी तक की दूरी कम हो जाएगी। सड़कों के लिए धन मंजूर कराने में दिए सहयोग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया है।