फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road closure of Kapkot-Kamari road

पहाड़ी खिसकने से कपकोट-कर्मी सड़क बंद

Sat, 24 Jun 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sat, 24 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन

कपकोट-कर्मी सड़क के गोदियाधार और शरण के बीच पहाड़ी खिसकने से सड़क बंद हो गई है। इससे कई छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। यातायात प्रभावित होने से मल्ला दानपुर क्षेत्र को जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई विभाग से सड़क शीघ्र खोलने की मांग की है। 

विज्ञापन


बता दें कि कपकोट-कर्मी सड़क में पिछले दिनों सुधारीकरण के लिए पहाड़ी का कटान हुआ था। बड़ी-बड़ी मशीनों के चलने से पहाड़ियां कमजोर पड़ गई हैं। इस बीच क्षेत्र में कई बार हल्की से भारी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को गोदियाधार और शरण के बीच पहाड़ी खिसक गई और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर बिखर गया है, जिससे यातायात ठप पड़ गया। वाहनों के चक्के नहीं घूमने के कारण मल्ला दानपुर के गांवों को जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में जरूरी सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से सड़क को शीघ्र खोलने की मांग की है। इधर, कनिष्ठ अभियंता नंदन सिंह बोरा ने बताया सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। इसे हटाने के लिए पोकलेंड मशीन मंगाई गई है। जल्दी ही मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed