{"_id":"62f0037d9c2a77455d644eeb","slug":"road-blocked-by-bolders-bageshwar-news-hld4717377146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयूं-गडेरा-जालेख सड़क मलबे और बोल्डर से पटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयूं-गडेरा-जालेख सड़क मलबे और बोल्डर से पटी
विज्ञापन
बागेश्वर की भयूं-गडेरा-जालेख सड़क पर गिरे बोल्डर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पांच सड़कों पर यातायात ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार की रात पूरे जिले में झमाझम बारिश हुई। कपकोट विकासखंड में सबसे अधिक 125 मिमी मेघ बरसे। गरुड़ में 42 और बागेश्वर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से काफलीगैर तहसील के रैखोली निवासी आनंद सिंह पुत्र भवान सिंह का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। कपकोट तहसील के गडेरा, जालेख, गुलम, परगढ़ आदि स्थानों पर भारी बारिश से खेतों में मलबा भर गया।
भयूं-गडेरा-जालेख मोटर मार्ग में किमी नौ से 15 तक कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर गिरे हैं। एक स्थान पर सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने किमी दो से मलबा हटाकर सड़क को खोलने का दावा कर दिया, लेकिन करीब 16 किमी लंबी सड़क में अन्य स्थानों पर गिरे बोल्डर और मलबे की सुध नहीं ली है। निर्माणाधीन गुलम-परगढ़ मोटर मार्ग को भी भूस्खलन और मलबा गिरने से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, लंबे समय से बंद बागेश्वर-दफौट और सौंग-खलीधार मोटर मार्ग पर अब तक यातायात सुचारु नहीं हो सका है। विधायक और डीएम के बंद सड़कों को जल्द खोलने के आदेश का भी असर भी इन सड़कों पर यातायात सुचारु कराने में बेअसर साबित हो रहा है। डंगोली-सलानी और रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग पर भी आवाजाही ठप होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।