फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Returned to Lonevi's team who had filled the road potholes

सड़क के गड्ढे भरने गई लोनिवि की टीम को लौटाया 

Sun, 13 Jan 2019 12:16 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sun, 13 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Returned to Lonevi's team who had filled the road potholes
बागेश्चर के भिटालगांव में लोनिवि के अधिकारियों का घ ेराव करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

विकास भवन रोड पर लंबे समय से सुरक्षा दीवार के निर्माण की अनदेखी लोनिवि को भारी पड़ गई है। उत्तरायणी मेले के मद्देनजर इस रोड के गड्ढों को भरने गई लोनिवि टीम को गुस्साए क्षेत्रवासियों ने लौटा दिया। उन्होंने पहले सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। इस रोड से मेले का शुभारंभ करने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को जाना है। 
भिटाल के समीप नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनी थी। यह दीवार पिछले साल बारिश के मौसम में नदी का उफान होने पर ढह गई थी। तब से क्षेत्रवासी इस दीवार के निर्माण की मांग कर रहे हैं। दीवार नहीं बनने से नदी अंदर का कटाव कर रही है। इस बाबत प्रशासन, लोनिवि  अधिकारियों से भी मांग की थी। 
विज्ञापन

इधर सोमवार से शुरू हो रहे उत्तरायणी मेले का शुभारंभ करने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को भी इसी रोड से जाना है। इस वजह से लोनिवि के अधिकारियों की टीम  मौके पर पहुंची और गड्ढों का भरान कर रही थी। गड्ढे भरान होते देख क्षेत्रवासी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा दीवार को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्साए क्षेत्रवासियों ने टीम को गड्ढे नहीं भरने दिए और लोनिवि टीम को लौटा दिया। चेतावनी दी कि जब तक सुरक्षा दीवार नहीं बनने दी जाएगी तब तक गड्ढों का भरान नहीं होने दिया जाएगा। घेराव करने वालों में विवेक तिवारी, गौरव कांडपाल, रमेश जोशी, प्रेम  पाठक, दीपक रौतेला, राजू जोशी, मनीष जोशी, गोपाल, रोहित सिंह, चंदन परिहार आदि शामिल थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed