फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Removal of oxygen cylinder malfunction in Kovid Hospital

कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों के वाल्ब में आई खराबी की दूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Removal of oxygen cylinder malfunction in Kovid Hospital
बागेश्वर। ट्रामा सेंटर स्थित कोविड अस्पताल में लगे छह ऑक्सीजन सिलिंडरों के वाल्व में बृहस्पतिवार शाम खराबी आ गई। अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन से बेडों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की। अस्पताल प्रबंधन ने वाल्वों की खराबी भी रात में ही दूर कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम में छह सिलिंडरों के वाल्वों में दिक्कत आई थी। इस पर सिलिंडरों से सप्लाई रोक दी गई। आठ सिलिंडर यथावत चल रहे थे। एसडीएम सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल में थ्री लेयर ऑक्सीजन सिस्टम है। सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम से पाइप लाइन के जरिये 44 बेडों तक सीधे ऑक्सीजन आ रही है। आपातकाल के दो-दो सिलिंडर हैं। आपातकालीन लाइन से सीधे ऑक्सीजन दी जा सकती है। तीसरे सिस्टम से भी सिलिंडर के माध्यम से प्रत्येक बेड को ऑक्सीजन दी जा सकती है। कोविड अस्पताल में 14 नए सिलिंडर और फिट करवा दिए हैं। जिले में 370 सिलिंडर उपलब्ध हैं। एसडीएम ने कहा कि बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल का कहना है कि शुक्रवार को तकनीशियन ने भी वाल्वों की जांच की। सभी वाल्व ठीक पाए गए। उन्होंने भी कहा कि थ्री लेयर ऑक्सीजन सिस्टम होने से ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed