{"_id":"57b9ebaa4f1c1b9663d4f38b","slug":"relay-hunger-strike-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रमिक अनशन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रमिक अनशन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन का कार्यबहिष्कार 17वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने रविवार को भी जिला अस्पताल परिसर में धरना, प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अनदेखी से नाराज कर्मियों ने शीघ्र मांग पूरी न करने पर क्रमिक अनशन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
रविवार को सभी एनएचएम कर्मियों ने जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया। वहां हुई सभा में आंदोलनकारी एनएचएम कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद उनके नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। सभी आंदोलित एनएचएम कर्मियों ने कहा कि यदि शीघ्र उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र करते हुए क्रमिक अनशन किया जाएगा। रविवार को धरना, प्रदर्शन करने वालों में डॉ. नवल परिहार, कमल जोशी, अनूप कांडपाल, मंजू नगरकोटी, गायत्री गोस्वामी सहित जिले के सभी एनएचएम कर्मी थे। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित होने लगी हैं।
विज्ञापन