Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Reetha will fight cancer

कैंसर से लड़ेगा रीठा: एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के डॉ. कैलाश टम्टा की खोज, लिवर कैंसर कोशिकाओं पर दिखा असर

Thu, 12 Nov 2026 04:34 PM IST
Heera कमल कांडपाल
कमल कांडपाल Published by: Heera Updated Thu, 12 Nov 2026 04:34 PM IST
सार

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के डॉ. कैलाश टम्टा ने रीठा और स्टार्च से बना नैनोकंपोजिट तैयार किया, जो लिवर कैंसर, बैक्टीरिया और कवक पर असरदार पाया गया।

विज्ञापन
Reetha will fight cancer
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कैलाश टम्टा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीठा जैसे प्राकृतिक पदार्थ का इस्तेमाल अब कैंसर और संक्रमण से मुकाबले की नई वैज्ञानिक खोज में किया जा रहा है। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कैलाश टम्टा ने रीठा और स्टार्च की मदद से मैंगनीज ऑक्साइड का नैनोकंपोजिट तैयार किया है। प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों में यह मानव लिवर कैंसर की कोशिकाओं के साथ कुछ बैक्टीरिया और कवक पर भी असरदार पाया गया है। शोध से भविष्य में कैंसररोधी, जीवाणुरोधी और कवकनाशी दवाओं के विकास की नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

विज्ञापन

शोध के दौरान तैयार नैनोकंपोजिट का अलग-अलग जैविक परीक्षणों के माध्यम से मूल्यांकन किया गया। इसमें मानव लिवर कैंसर की कोशिकाओं (एचईपीजी-2) पर असर देखने को मिला। परीक्षण में नैनोकंपोजिट ने इन कोशिकाओं की वृद्धि रोकने की क्षमता दिखाई। इसके अलावा टी. एस्परैलम और ए. नाइजर नामक कवकों पर भी इसका प्रभाव पाया गया।

विज्ञापन

जीवाणुओं पर किए गए परीक्षण में यह बी सबटिलिस और ई कोलाई के खिलाफ भी प्रभावी रहा। वहीं डीपीपीएच परीक्षण में इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण भी सामने आए। यानी यह शरीर में कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों के प्रभाव को कम करने की क्षमता भी रख सकता है। मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले डॉ. कैलाश शोध कार्य के दौरान कांडा राजकीय महाविद्यालय में भी सेवाएं दे चुके हैं। इस शोध के नतीजे कैंसर और संक्रमण से मुकाबले के लिए नई दवाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकते हैं।ऐसे तैयार हुआ नैनोकंपोजिट इस शोध में पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन केमिस्ट्री पद्धति अपनाई गई। इसके तहत प्राकृतिक रीठा (सैपिंडस मुकोरोसी), स्टार्च और पीईजी-4000 के जलीय घोल का इस्तेमाल किया गया। खास बात यह है कि नैनोकंपोजिट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया कमरे के सामान्य तापमान पर पूरी की गई। इस विधि में जहरीले रसायनों का इस्तेमाल नहीं होता। यह कम खर्चीली और अपेक्षाकृत तेज प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह शोध पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल और कम लागत वाली ग्रीन केमिस्ट्री पद्धति पर आधारित है। रीठा और स्टार्च जैसे प्राकृतिक स्रोतों से तैयार मैंगनीज ऑक्साइड नैनोकंपोजिट ने मानव लिवर कैंसर कोशिकाओं (एचईपीजी-2), हानिकारक बैक्टीरिया और कवक के खिलाफ प्रभावी परिणाम दिए हैं। यह शोध भविष्य में जैविक और चिकित्सकीय उपयोग की नई संभावनाएं खोल सकता है। -डॉ. कैलाश टम्टा, असिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed