फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Red paddy and maize will make you rich along with health

Bageshwar News: लाल धान और मक्का सेहत के साथ बनाएगा समृद्ध

Thu, 21 Sep 2023 10:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 21 Sep 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Red paddy and maize will make you rich along with health

विज्ञापन
शंकर पांडेय
बागेश्वर। बदलते समय के साथ खेती के तौर तरीके भी बदल रहे हैं। आधुनिक कृषि उपकरणों ने जहां खेती को आसान बना दिया है, वहीं उन्नत किस्म के बीजों से उत्पादन क्षमता भी बेहतर हुई है। पिछले कुछ समय से बीजों के विकास में पौष्टिकता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में पहली बार ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर और उच्च उत्पादकता वाले लाल धान और मक्का की खेती का रास्ता साफ हो गया है। दोनों फसलें खेतों में तैयार होकर बीज परीक्षण में खरी उतरी हैं।

लाल धान की वीएल 69 और मक्का की विवेक क्यू पीएम 59 किस्म का ईजाद विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा ने विगत वर्षों में किया था। इस खरीफ सीजन में पहली बार कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर इन फसलों पर परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने केंद्र परिसर के अलावा गरुड़, मटेला, छौना और फरसाली में किसानों के सहयोग से 10 नाली जमीन में लाल धान और 30 नाली जमीन में मक्का के बीज बोये हैं। परीक्षण और प्रदर्शन में धान और मक्का के पौधे और फसल वैज्ञानिकों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



पोषक तत्वों का खजाना, बाजार में भी अच्छी मांग
बागेश्वर। केवीके के वैज्ञानिकाें का कहना है कि मक्का की विवेक क्यू पीएम 59 किस्म में प्रोटीनप, लौह और जिंक की प्रचुर मात्रा है। इसके पौधों की उत्पादन क्षमता भी अन्य प्रजाति से अधिक है। लाल धान वीएल 69 बाजार में बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इससे पैदावार अधिक होगी और शरीर के लिए भी यह बेहद उपयोगी है। संवाद


तराई वाले खेतों में होगा लाल धान का उत्पादन
बागेश्वर। जिले में लाल धान की पैदावार पहले से भी की जाती है। हालांकि उस धान की बुआई केवल उपजाऊ या वर्षा सिंचित क्षेत्र में होती है। वीएल 69 को विशेष तौर पर तलाऊ (तराई) या सिंचाई वाले क्षेत्र को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। संवाद


कोट
पौधों और फसल की ग्रोथ के अनुसार लाल धान और मक्का का परीक्षण सफल रहा है। पैदावार भी उम्मीद के मुताबिक होने की पूरी उम्मीद है। अगले खरीफ सीजन में जिले के 50 से अधिक किसानों के खेतों में उन्नत किस्म के लाल धान और मक्का की फसल लहलहाएगी। - डॉ. कमल कुमार पांडेय, केंद्र प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed