फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Red Cross campaign to create blood directory

रेडक्रॉस ने ब्लड डायरेक्टरी बनाने के लिए चलाया अभियान

Mon, 17 Sep 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 17 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Red Cross campaign to create blood directory
बागेश्वर में जागरूकता अभियान चलाती रेडक्रास की टीम। - फोटो : अमर उजाला
रक्त की कमी को दूर करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी ने ब्लड डायरेक्टरी बनाने की अनूठी पहल की है। जिसमें रक्तदाताओं के नाम, नंबर और ब्लड ग्रुप को संकलित किया जाएगा। ताकि समय पर जरूरतमंदों की मदद की जा सके। अभियान का शुभारंभ सोमवार को ग्राम बिलौना से किया गया।  
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने करीब पांच सौ लोगों से संपर्क किया। टीम ने एनसीसी कार्यालय, फायर सर्विस, तहसील परिसर आदि स्थानों में भी जागरूकता अभियान चलाया। तहसील परिसर में चल रहे रेल मार्ग निर्माण आंदोलनकारियों से भी संपर्क किया। सोसाइटी के चेयरमैन अशोक लोहनी तथा सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि रक्त समूह दिग्दर्शिका में पांच हजार से अधिक रक्तदाताओं के नंबर संकलित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


 पहले दिन 150 लोगों के नंबर संकलित किए गए। इस मौके पर डॉ. केएन कांडपाल, डॉ. हरीश दफौटी, जगदीश उपाध्याय, केपी चंदोला आदि थे। सोसाइटी के चेयरमैन अशोक लोहुमी ने बताया कि पांच सौ लोगों से संपर्क किया गया लेकिन अधिकांश लोगों को अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed