फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rawal, head priest of the temple are not Bagnath

बागनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी रावल नहीं रहेे

Sat, 15 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 15 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rawal, head priest of the temple are not Bagnath
Expressing grief over the death of the high priest of Puran Rawal businessman and others. Bagnath Temple - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 पौराणिक बागनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी और मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूरन रावल का निधन हो गया है। वह 54 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे उनका दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा था। इस बीच में वह घर आए थे। शुक्रवार को उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हल्द्वानी ले जाते समय उन्होंने अल्मोड़ा के समीप दम तोड़ दिया। शनिवार  प्रात: उनका सरयू और गोमती के संगम पर अंत्येष्टि कर दी गई। चिता को मुखाग्नि उनके पुत्रगण बबलू और योगेश ने दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक चंदन राम दास बगेश्वर, ललित फर्स्वाण कपकोट, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, दर्जाधारी मंत्री राजेंद्र टंगड़िया,  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व अध्यक्ष सुबोध साह, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश साह, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणजीत बोरा, जिला युुवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, बार के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी आदि ने शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed