{"_id":"57f3eee14f1c1b92322709de","slug":"ramlila-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर और भराड़ी की रामलीला में श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर और भराड़ी की रामलीला में श्री राम ने तोड़ा शिव धनुष
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में रामलीला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। श्री रामलीला कमेटी बागेश्वर और बाराही देवी रामलीला कमेटी भराड़ी की ओर से यहां चल रहे रामलीला महोत्सव में सोमवार की रात श्री राम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और परशु राम लक्ष्मण संवाद के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। रामलीला देखने दूर दूर से लोग यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
नगर के नुमाइशखेत स्थित रामलीला भवन में राम की भूमिका कंचन साह, लक्ष्मण पूरन पालनी, सीता मनोज कांडपाल, जनक मुन्ना पांडे, रावण मनोज कांडपाल, विश्वामित्र रमेश तिवारी, परशुराम महेश तिवारी जबकि द्वारपाल कौशल जोशी, कौशल उपाध्याय, राजेश राणा ने निभाई। वहां शंकर लाल साह, उमेश साह, मनोज कपकोटी, महेश पंत आदि थे।
विज्ञापन
नगर पंचायत कपकोट के भराड़ी की रामलीला में राम की भूमिका विनोद पाठक, लक्ष्मण विवेक ऐठानी, परशुराम गणेश ऐठानी, जनक कृष्ण जोशी, सुनैना विक्की बघरी सीता नन्नू जोशी, रावण दीवान सिंह ऐठानी, बाणासुर की भूमिका दान सिंह ऐठानी ने निभाई। हास्य कलाकार लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने अपनी कला के जरिए दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
निर्देशक गिरीश चंद्र मिश्र ने संचालन किया। कमेटी के अध्यक्ष दयाल ऐठानी ने लोगों का स्वागत किया। शुभारंभ पर कृष्ण गोपी संवाद को लोगों ने खूब सराहा। हारमोनियम पर जगदीश राम, तबले पर बलवंत राम संगत दे रहे हैं। वहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, राजू कुंवर, हिम्मत सिंह ऐठानी, हुकुम सिंह ऐठानी आदि थे।