फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ramleela staged at kapkote

राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का मंचन 

Wed, 25 Oct 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Wed, 25 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
ramleela staged at kapkote
कपकोट की रामलीला में रावण द्वारा कैलाश पर्वत को हिलाने का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
मां भगवती सेवा समिति के संरक्षण में श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार की शाम से यहां रामलीला का शुभारंभ हो गया है। रामलीला में राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म, रावण, विभीषण और कुंभकर्ण द्वारा ब्रह्मा से वर मांगने के दृश्यों का खूबसूरत मंचन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक बलवंत भौर्याल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने लोगों से श्री राम के आदर्शों पर चलकर अच्छे समाज के निर्माण में जुटने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने ने रंगमंच के टिन शेड के निर्माण के लिए अपनी निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा के रामलीला के हर अंश अत्यंत ज्ञानदाई हैं। यहां नट, नटी और सूत्रधार संवाद, नट के अदाकार ने वर्षा बीत शरद ऋतु आई... चौपाई गाकर श्री राम की महिमा का वर्णन किया। नारद के कहने पर रावण का कैलाश पर्वत हिलाने, शिवजी द्वारा रावण को श्राप देने, रावण द्वारा अपने दूतों को ऋषि मुनियों से कर लेने भेजने, ऋषि मुनियों द्वारा दूतों को कर के रूप में अपने खून पसीने से भरा घड़ा देने आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन


डायरेक्टर आनंद बल्लभ पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गणेश कपकोटी ने विधायक को मांग पत्र सौंपा। संचालन गणेश चंद्र उपाध्याय ने किया। वहां ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन कपकोटी, व्यवस्थापक गोविंद बिष्ट, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, त्रिलोक कपकोटी, मोहन कपकोटी, लक्ष्मी दत्त कांडपाल, शिव लाल वर्मा, प्रकाश कांडपाल, दयाल चंद्र जोशी, नरेंद्र, चंद्र सिंह, दीवान कपकोटी और प्रकाश टाकुली आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed