{"_id":"63333c77d47936386953986e","slug":"ramleela-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4771749165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा करते हैं अभिनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा करते हैं अभिनय
विज्ञापन
नवीन लाल साह।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया है। 132 साल पुरानी रामलीला का आयोजन नगरवासियों के सहयोग से किया जाता है। रामलीला में पात्र आसपास के ही व्यापारी, नौकरीपेशा, युवा बन रहे हैं। कुछ पात्रों का अभिनय करने वाले तो इस कदर प्रसिद्ध हैं कि उनकी नई पहचान अब उसी पात्र के नाम से हो गई है। ऐसे ही प्रमुख पात्रों में पंकज पांडेय, कंचन साह, गुलशन कक्कड़, नवीन लाल साह प्रमुख हैं।
दशरथ का किरदार निभाने वाले पंकज पांडेय रामलीला के वरिष्ठ कलाकारों में शामिल हैं। वह युवाओं को तालीम भी करवाते हैं। पंकज पांडेय करीब 25 साल से दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। अभिनय के अलावा रामलीला के सफल आयोजन में इनका अहम योगदान रहता है।
हनुमान का पात्र निभाने वाले कंचन साह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। रामलीला में वह लंबे समय से अभिनय कर रहे हैं। किशोरावस्था में वह भगवान राम के पात्र का अभिनय करते थे। करीब 15 साल से वह हनुमान का पात्र निभा रहे हैं। हनुमान का पात्र ही उनकी पहचान बन चुका है।
विज्ञापन
रावण के किरदार में पिछले 10 साल से अभिनय करने वाले गुलशन कक्कड़ की अलग पहचान बन चुकी है। रावण का नाम जेहन में आते ही उनकी छवि नगरवासियों को याद हो जाती है। सधे हुए अभिनय और अपनी कदकाठी के चलते वह बेहद सहजता से रावण का पात्र निभाते हैं।
नवीन लाल साह पिछले 24 साल से श्रवण कुमार का पात्र बन रहे हैं। श्रवण कुमार के पात्र में उनकी मौजूदगी दर्शकों को बेहद पसंद आती है। श्रवण कुमार मंचन के भावभूर्ण दृश्यों को वह सहजता से निभाते हैं। अपने अभिनय से उन्होंने श्रवण कुमार के किरदार को बखूबी आत्मसात किया है और यह पात्र उनकी पहचान बन चुका है।
35 पात्रों ने ली तालीम
रामलीला के लिए तालीम पिछले एक महीने से जारी है। इस बार 35 लोग विभिन्न पात्रों का अभिनय करेंगे। इनमें 15 व्यापारी, नौ बालिकाएं, छह स्कूल-कॉलेज के छात्र और अन्य नौकरीपेशा लोग शामिल हैं।