फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ramleela fever on in the hills

भिक्षा दे हो कुटी से माता योगी द्वारे आया है...

Fri, 16 Nov 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 16 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ramleela fever on in the hills
कांडा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
भंतोला की रामलीला में बृहस्पतिवार शाम सीता हरण, जटायु मरण, सीता की खोज, हनुमान मिलन, किष्कंधा में सुग्रीव मित्रता, बालि का वध और सुग्रीव का राजतिलक आदि के दृश्यों का खूबसूरत मंचन किया गया। नकली साधु वेश में रावण ने सीता से भिक्षा दे हो कुटी से माता योगी द्वारे आया है...सीता ने रावण से अरे रावण तू जानता नहीं मेरे पति को...चौपाई गाई।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां रामलीला देखने वालों की खासी भीड़ उमड़ रही है। वहां कमेटी के अध्यक्ष कै. पदम सिंह, संरक्षक और बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता, प्रबंधक विनोद जोशी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण धामी, कोषाध्यक्ष कमल भौर्याल, राधेश्याम जोशी, योगेश जोशी, लीला, चनरा, आनंदी, पुष्पा थीं। 
विज्ञापन


कांडा की रामलीला में सुमंत के जंगल से अयोध्या लौटने, दशरथ विलाप, पुत्र वियोग में दशरथ के देह त्यागने, शत्रुघ्न द्वारा मंथरा को लात मारने, भरत माताओं समेत राम को वन से लौटाने के लिए चित्रकूट में राम और भरत मिलन, भरत के राम की चरण पादुका लेकर नंदीग्राम लौटने के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम, लक्ष्मण और सीता के वन से वापस न लौटा पाने पर अवध में काहे मुुख जाऊं...और नाथ भानु कुल भानु सुनो प्रभो...चौपाई गाई। दशरथ ने हा सिय राम, लखन तुम प्यारे तपसी होकर वन को सिधारे...चौपाई गाई। वहां कमेटी के अध्यक्ष गुंसाई सिंह धपोला, कोषाध्यक्ष रतन सिंह, किशोरी सिंह, व्यवस्थापक हीरा प्रकाश नगरकोटी, बब्लूू कांडपाल, दीप चंद्र, रमेश पांडे, मोहन चंदोला थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed